1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किरण बेदी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, राजभवन कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कराई जांच

किरण बेदी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, राजभवन कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कराई जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 02:10 pm IST

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के कोरोना वायरस जांच में संक्रमित नहीं होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई।

किरण बेदी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, राजभवन कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कराई जांच- India TV Hindi
किरण बेदी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, राजभवन कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कराई जांच Image Source : FILE

पुडुचेरी: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के कोरोना वायरस जांच में संक्रमित नहीं होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई। इससे एक दिन पहले यहां राजभवन का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। राज निवास से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 जांच के नतीजे की सूचना दी। बुधवार को हुई जांच में उपराज्यपाल संक्रमित नहीं पाई गईं। 

इसमें यह भी कहा गया है कि उपराज्यपाल का कार्यालय संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन करेगा और संक्रमित के संपर्क में आए सभी कर्मचारी घर में पृथक-वास के नियम पर अमल करेंगे चाहे जांच में संक्रमित न पाए गए हो। इस बीच बेदी ने कहा, ‘‘हम कोई चूक नहीं करना चाहते और इसलिए जांच कराई।’’ 

कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद राज निवास को सैनिटाइजेशन के लिए 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की टीम ने बुधवार को जांच के लिए उपराज्यपाल और अन्य कर्मचारियों के मुंह के लार के नमूने एकत्रित किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत