1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTOS: साइकिल पर सवार होकर CM नारायणसामी को बर्थडे विश करने पहुंची उपराज्यपाल किरण बेदी

PHOTOS: साइकिल पर सवार होकर CM नारायणसामी को बर्थडे विश करने पहुंची उपराज्यपाल किरण बेदी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2018 04:06 pm IST,  Updated : May 29, 2018 04:06 pm IST

आम तौर पर साइकिल से शहर में घूमने वाली किरण बेदी के साथ राजनिवास के अधिकारी और अन्य लोग भी सुबह नारायणसामी के आवास पर पहुंचे...

narayansamy and kiran bedi- India TV Hindi
narayansamy and kiran bedi

पुडुचेरी: पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी मुख्यमंत्री नारायणसामी के जन्मदिन से एक दिन पहले, आज अचानक उनके आवास पर पहुंचीं और उन्हें बधाई दीं। नारायणसामी का कल जन्मदिन है।

आम तौर पर साइकिल से शहर में घूमने वाली किरण बेदी के साथ राजनिवास के अधिकारी और अन्य लोग भी सुबह नारायणसामी के आवास पर पहुंचे।

kiran bedi
kiran bedi

मुख्यमंत्री से बाद में पुडुचेरी विधानसभा के कमेटी हॉल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में किरण बेदी के अचानक दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराने के अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

किरण बेदी मुख्यमंत्री के आवास से कुछ कदम की दूरी पर स्थित विधानसभा अध्यक्ष वी वैथिलिंगम के घर पर भी गईं।

kiran bedi and cm narayansamy
kiran bedi and cm narayansamy

बाद में किरण बेदी ने ट्वीट किया कि उप राज्यपाल के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर साईकिल यात्रा सभी अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत