1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें कौन हैं सीबीआई जज जगदीप सिंह जिसके सामने कांप रहा था राम रहीम

जानें कौन हैं सीबीआई जज जगदीप सिंह जिसके सामने कांप रहा था राम रहीम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Aug 28, 2017 07:38 pm IST

हरियाणा के कानूनी जगत में तो जज जगदीप सिंह के फैसलों की गूंज लंबे वक्त से रही है लेकिन पिछले तीन दिनों से इस जज का नाम देश का बच्चा-बच्चा जान गया है।

CBI Judge Jagdeep Singh- India TV Hindi
CBI Judge Jagdeep Singh

आज सबकी नज़र सीबीआई के जज जगदीप सिंह पर है। सब जानना चाहते हैं कि राम रहीम को जज जगदीप क्या सज़ा सुनाएंगे।  राम रहीम को सात साल की सज़ा होगी या उम्रकैद मिलेगी। राम रहीम की सज़ा का ऐलान दोपहर ढाई बजे किया जायेगा लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं जज जगदीप सिंह के बारे में जो कानून जगत में जाना-माना नाम है। जब वो फैसले करते हैं तो अपराधी थर-थर कापंते हैं जैसा कि राम रहीम के साथ हुआ। जब जज जगदीप राम रहीम को दोषी करार दे रहे थे, वो बुरी तरह कांप रहा था।

हरियाणा के कानूनी जगत में तो जज जगदीप सिंह के फैसलों की गूंज लंबे वक्त से रही है लेकिन पिछले तीन दिनों से इस जज का नाम देश का बच्चा-बच्चा जान गया है। जगदीप सिंह का करियर बहुत लंबा नहीं है लेकिन उनकी काबिलयत की वजह से हाईकोर्ट प्रशासन ने एक ही पोस्टिंग के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट का जज बना दिया। 

-जगदीप सिंह ने 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सेवा में शामिल हुए थे। 

-ADJ यानी एडिशनल ड्रिस्टिक जज रह चुके हैं।
-पिछले साल ही स्पेशल CBI कोर्ट में जज बने 
-2000 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की थी
-ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले वो पंजाब हरियाणा कोर्ट में वकालत करते थे
-2000 से लेकर 2012 तक उन्होंने कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़े

हरियाणा के लोगों में जज जगदीप सिंह की छवि किसी हीरो से कम नहीं है। पहले भी वो कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। सितंबर 2016 में उन्होंने हादसे में घायल चार लोगों की जिंदगी बचाई थी। जगदीप हिसार से पंचकूला आ रहे थे। रास्ते में एक हादसा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई, घायलों को गाड़ी से निकाला और एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस आने में देरी हुई तो खुद ही घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जगदीप सिंह की वजह से उन सबकी जान बच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत