नई दिल्ली: सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बैंको के पास पूरा अधिकार है कि वह विलफुल डिफॉल्टर से जैसे चाहे वैसे निपटे। इस बयान के बाद आप सोच सकते हैं कि विजय माल्या की मुश्किलें आने वाले दिनों में और कितनी बढ़ने वाली हैं। रविवार को एसबीआई ने माल्या को जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाला यानी ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित किया है और परिसंपत्तियों को नीलाम करने का फैसला किया है। आज भले ही विजय माल्या के तारे गर्दिश में हैं। लेकिन, पूरी दुनिया में माल्या अपनी लेविश लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हम आपको विजय माल्या के बारे में ऐसी 10 बातें बताने जा रहे हैं, जिनको आप शायद ही जानते होंगे।
1. विजय माल्या बहुत ही धार्मिक व्यक्ति हैं। वह हर वर्ष सबरीमाला धर्मस्थल में नगें पैर चल के जाते है।
2. विजय माल्या जो भी एयरक्राफ्ट खरीदते है उसे सबसे पहले तिरुपति और वेंकेटेश्वर मंदिर में लेकर जाते है।
3. विजय माल्या को ज्वैलरी का बहुत ज्यादा शौक है। उनके सीधे हाथ पर VJM नाम से हीरे का एक ब्रैस्लेट है।
4. विजय माल्या को सी फूड जैसे केन रवा (केन मछली) और कोरी गासी (चिकन करी) पसंद है।
5. उन्हें मीठे में मिष्टी दही और चॉकलेट पसंद है।
6. विजय माल्या की मनपसंद वाइन फेरारी कारनो है।
7. विजय माल्या किसी भी इवेन्ट चाहे वह पेशेवर हो या व्यक्तिगत हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही जाते है।
अगली स्लाइड में और पढ़ें