1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री की जलने से मौत

कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री की जलने से मौत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 12:49 pm IST

मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री की रविवार की सुबह उनके पूर्वी कोलकाता स्थित आवास पर भीषण आग की चपेट में आकर मौत हो गई।

jayant shastri astrologer - India TV Hindi
jayant shastri astrologer  Image Source : IANS (FILE PHOTO)

कोलकाता: मशहूर बंगाली ज्योतिषी जयंत शास्त्री की रविवार की सुबह उनके पूर्वी कोलकाता स्थित आवास पर भीषण आग की चपेट में आकर मौत हो गई। पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों ने देखा कि शास्त्री के केस्तोपुर बारोवरीतला निवास की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दो दमकल वाहनों को भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सुबह करीब 8 बजे आग की लपटों को देखा। एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में घनी आबादी के कारण अग्निशमन अभियान में बाधा आ रही थी।

बाद में, शास्त्री का जला हुआ शव उनके घर के अंदर से बरामद किया गया था। बरामद शव को ईएम बायपास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही शास्त्री के शरीर का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बुरी तरह से झुलस चुका था।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने कहा कि भीषण आग का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत