1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लद्दाख में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हुई

लद्दाख में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 10:52 pm IST

लद्दाख में एक ही परिवार के दो लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिसके साथ ही केंद्र शासित इस प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है।

लद्दाख में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हुई- India TV Hindi
लद्दाख में कोरोना वायरस के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हुई

लेह: लद्दाख में एक ही परिवार के दो लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिसके साथ ही केंद्र शासित इस प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आये 16 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद वापस घर लौट गये हैं।

आयुक्त सचिव :स्वास्थ्य: रिगजिन सम्फेल ने यहां संवाददादताओं को बताया, ‘‘एनसीडीसी (राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र) से हमें 32 नमूनों की रिपोर्ट मिली है जिनमें से दो लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। उन्होंने बताया कि दोनों मामले एक ही परिवार से हैं। वहीं, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कुल 15 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 561 तक पहुंच गई।

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद प्रतिबंध और भी कड़े किए जा रहे हैं ताकि वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाई जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घाटी में लोगों की आवाजाही और जमावड़े पर लगा प्रतिबंध 41वें दिन में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने ज्यादातर स्थानों के मुख्य मार्ग बंद कर दिए हैं और जगह-जगह अवरोधक लगा दिए हैं।

प्रशासन ने कहा कि प्रतिबंध से सिर्फ डॉक्टरों समेत आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को ही छूट दी गई है। इसके अलावा सिर्फ वैध पास वालों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अति संक्रमण वाले या ‘रेड जोन’ को बंद कर दिया गया है ताकि मानक व्यवस्था का पालन हो सके। 

उन्होंने बताया कि घाटी में बाजार बंद हैं और सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद हैं। सिर्फ जरूरी सामान या दवाईयों से भरे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत