1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आडवाणी का पत्ता अपनों ने काटा, नहीं बन पाएंगे राष्ट्रपति: लालू

आडवाणी का पत्ता अपनों ने काटा, नहीं बन पाएंगे राष्ट्रपति: लालू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2017 05:01 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 05:01 pm IST

लालकृष्ण आडवाणी पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि आडवाणी अब राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। आडवाणी का लाईन अपनों ने ही काट दिया है। सबकुछ सोची समझी साज़िश के तहत हुआ है।

Lalu prasad- India TV Hindi
Lalu prasad Image Source : PTI

पटना: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज बीजेपी पर जमकर तंज कसा।  उन्होंने कहा कि बीजेपी में कहीं से योगी निकल रहे हैं तो कहीं से भोगी। बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए लालू ने कि अब आडवाणी के चेले जवाब दें ? लालू ने कहा कि जिन लोगों ने ढांचा गिराया है उनपर केस चलना चाहिए। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

लाल कृष्ण आडवाणी पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि आडवाणी अब राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। आडवाणी का लाईन अपनों ने ही काट दिया है। अब तो राष्ट्रपति बनने के लिए आडवाणी के नाम की चर्चा भी नहीं होगी। सबकुछ सोची समझी साज़िश के तहत हुआ है।

सत्ता के लिए BJP कुछ भी कर सकती है

लालू प्रसाद ने कहा कि मैं साम्प्रदायिकता के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा हूं और आखिरी दम तक लडूंगा। उन्होंने कहा, 'बीजेपी में अटल जी जैसे नेता सक्रिय नहीं है। अटल जी को हमलोग आदर करते हैं। अटल जी बेड पर हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। यह गांधी की हत्या करनेवालों की पार्टी है।' लालू यादव ने कहा कि आडवाणी पर बीजेपी को विश्वास नही है और पीएम मोदी को सीबीआई चला रहे है'। लालू ने कहा, 'सत्ता के लिए बीजेपी वाले कुछ भी कर सकते हैं, अटल जी को सुला दिया और पंडित दीनदयाल की भी हत्या कर दी गई, सत्ता के लिए बीजेपी वाले कुछ भी कर सकते हैं।'

मेरी संपत्ति पब्लिक डोमेन में है

वहीं संपत्ति विवाद पर लालू ने कहा, 'जो सम्प्पति है मेरा वह पब्लिक डोमेन में डाला हुआ है। इसपर जानबूझकर लोग सवाल उठा रहे हैं। हमारा मकान लंदन, दिल्ली, बनारस सब जगह है। सोनू निगम के बयान पर लालू यादव ने कहा कि आरएसएस का पौआ है।' 

एक पत्नी संभल नहीं रही है और तीन शादी करेंगे

तीन तलाक पर उन्होंने कहा, ''आज लोग एक पत्नी को संभाल नही पा रहे है और तीन-तीन शदिया करेंगे। हर धर्म के लोग अपने तरीके से शादी ब्याह करते है मुस्लिम लोग अपना देंखेंगे। केंद्र सरकार ऐसी वैसी मुद्दे में उलझाए हुए है असल मुद्दे को छोड़कर यही करता है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे पर बयान देते हुए कहा कि सुशील मोदी का नौकर है मंगल पांडे।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत