1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर पुलवामा शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देंगी

जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर पुलवामा शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देंगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 11:31 pm IST

जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में हुए शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने का संकल्प किया।

Lata Mangeshkar- India TV Hindi
Lata Mangeshkar

मुम्बई: जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में हुए शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये देने का संकल्प किया। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के पौत्र आदिनाथ मंगेशकर ने खुलासा किया कि गायिका अपने निजी खाते से गैर सरकारी संगठन ‘भारत के वीर’ को यह धनराशि शहीदों के परिवारों के लिए देंगी। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में फरवरी में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को एक बस से टकरा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। आदिनाथ मंगेशकर ने बताया कि लता मंगेशकर द्वारा दिये जाने वाले एक करोड़ रुपये के अलावा मंगेशकर परिवार और मित्र कश्मीर घाटी में अपनी जान गंवाने वाले बीएसएफ जवानों के परिवारों को अतिरिक्त 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने यहां मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कारों की घोषणा के मौके पर यह जानकारी दी। इस मौके पर लता मंगेशकर की बहन उषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत