1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार : पुलिस

जम्मू कश्मीर में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार : पुलिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 02:38 pm IST

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक तलाश अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

Jammu Kashmir DGP Dilbag singh- India TV Hindi
Jammu Kashmir DGP Dilbag singh Image Source : ANI

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक तलाश अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि स्थानीय निवासी सद्दाम मीर प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा हुआ था। उसे उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे के एक गांव से रातभर चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मीर के कब्जे से कुछ हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत