1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में बुधवार से खुलेंगी शराब की दुकानें, समाजिक दूरी के नियमों का करना होगा पालन

हरियाणा में बुधवार से खुलेंगी शराब की दुकानें, समाजिक दूरी के नियमों का करना होगा पालन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 11:36 pm IST,  Updated : May 05, 2020 11:36 pm IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चौटाला ने कहा कि सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर पूरे प्रदेश में शराब की खुदरा दुकानों को खोलने का फैसला किया है।

Liquor shops to open in Haryana from Wednesday- India TV Hindi
Liquor shops to open in Haryana from Wednesday Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा में लॉकडाउन के कारण मार्च से ही बंद शराब की दुकानें बुधवार से दोबारा खोली जाएंगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह बात कही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चौटाला ने कहा कि सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर पूरे प्रदेश में शराब की खुदरा दुकानों को खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी। चौटाना ने बताया कि राज्य सरकार ने शराब पर अस्थायी 'कोविड उपकर' लगाया है। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत