1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 03, 2020 04:18 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Live Hindi Breaking News December 01

Auto Refresh
Refresh
  • 3:02 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नौसेना ने ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। नौसेना की तरफ से बंगाल की खाड़ी में आईएनएस रणविजय से इस मिसाइलको प्रक्षेपित किया गया।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में बीएसएफ अधिकारी शहीद

  • 2:28 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हैदराबाद: GHMC चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 18.20 फीसदी वोटिंग की खबर

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आज 3 बजे किसानों को बुलाया है, सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है, आएंगे तो जरूर उनका स्वागत है। मांग पर सड़क पर बात नहीं होती है(किसानों की MSP की मांग पर): केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 

  • 10:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हैदराबाद: GHMC चुनाव में बहुत धीमी गति से मतदान, सुबह 9 बजे तक 4 फीसदी वोटिंग की खबर

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली- कुछ देर में सिंघु बॉर्डर पर किसान बैठक करेंगे, जिसमें सरकार द्वारा प्रस्तावित मीटिंग की रणनीति तय की जायेगी, तीन बजे किसानों और सरकारों के बीच विज्ञान भवन में मीटिंग होनी है।

  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार पर हमला होने की खबर है। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया गया है कि यह हमला तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने किया है। बीजेपी के नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया में हमले का वीडियो सर्कुलेट हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत