1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 09, 2020 07:46 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

India TV Live Updates- India TV Hindi
India TV Live Updates Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News July 8

Auto Refresh
Refresh
  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक मंत्री के संक्रमित पाए जाने के बाद रांची स्थित अपने आवास में खुद को पृथक किया।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पाबंदियों में लगातार ढील दिये जाने के बीच पिछले साढ़े तीन महीने के दौरान जिले में इस महामारी के कुल 4,998 मरीज मिले हैं, जबकि इनकी मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Sailesh

    सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन सहित नेहरू-गांधी परिवार से संबंधित तीन न्यासों द्वारा धनशोधन सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन मामले में जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित कर दी।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के प्रयोग का अमेरिका में खूब राजनीतिकरण किया गया, लेकिन भारत में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही।

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कोविड-19 के 22,752 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,42,417 हो गए। वहीं 482 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 20,642 हुयी: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    अंडमान भूकम्प अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्र में 4.4 तीव्रता का भूकम्प आया: अधिकारी।

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    गैंगस्टर विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया: अधिकारी।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    भारत के दवा नियामक ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों को एंटी-वायरल टीके ''रेमडेसिविर'' की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने को कहा है। इस दवा को आपातकालीन और सीमित आधार पर कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें मंगलवार देर रात यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    कानपुर के बिकरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सवालों के घेरे में आए चौबेपुर थाने में तैनात सभी 68 पुलिसकर्मियों को मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ समय पहले कानपुर के एसएसपी रहे एक पुलिस उपमहानिरीक्षक को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे को लेकर आश्चर्यचकित नहीं थे और याद दिलाया कि 1962 के युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और तत्कालीन रक्षा मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत