हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।
आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के लिए जब विकास के काम शुरू हुये थे, विरोध करने वालों ने सिर्फ विरोध के लिए विरोध तब भी किया था। जब काशी ने तय किया था कि बाबा के दरबार तक विश्वनाथ कॉरिडॉर बनेगा, विरोध करने वालों ने तब इसे लेकर भी काफी कुछ कहा था लेकिन आज बाबा की कृपा से काशी का गौरव पुनर्जीवित हो रहा है। सदियों पहले, बाबा के दरबार का माँ गंगा तक जो सीधा संबंध था, वो फिर से स्थापित हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हम रिफॉर्म्स की बात करते हैं, लेकिन समाज और व्यवस्था में रिफॉर्म्स के बहुत बड़े प्रतीक तो स्वयं गुरु नानक देव जी ही थे। हमने ये भी देखा है कि जब समाज, राष्ट्रहित में बदलाव होते हैं, तो जाने-अनजाने विरोध के स्वर जरूर उठते हैं, लेकिन जब उन सुधारों की सार्थकता सामने आने लगती है तो सबकुछ ठीक हो जाता है। यही सीख हमें गुरुनानक देवजी के जीवन से मिलती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेक नियत से जब अच्छे कर्म किए जाते हैं तो विरोध के बावजूद उनकी सिद्धि होती ही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के अलावा इसका दूसरा उदाहरण क्या ही होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशहित में सुधार होते हैं तो फिर विरोध के स्वर भी उठते हैं। आज देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ चलकर देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। आज भारत विस्तारवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी दुनिया को रास्ता दिखाती है। देव दीपावली महोत्सव में कहा कि लाखों दीपों से काशी के 84 घाटों का जगमग होना अद्भुत है। आज ये दीपक उन आराध्यों के लिए भी जल रहे हैं जो कि जन्मभूमि के लिए बलिदान देते हैं। उन्होंने शहीदों को भी नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज देश विरोधी ताकतों, सीमा के विस्तारवाद के साथ-साथ, गरीबी, बेरोजगारी से भी लड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देव दीपावली महोत्सव में कहा कि काशी आज महादेव के माथे पर विराजमान चंद्रमा की तरह चमक रही है।
वाराणसी में देव दीपावली महोत्सव के अवसर विपक्ष को घेरते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के राजघाट पर कहा कि हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर, जबकि कुछ लोगों के लिए विरासत का मतलब होता है अपना परिवार और अपने परिवार का नाम। हमारे लिए विरासत का मतलब है हमारी संस्कृति, हमारी आस्था। उनके लिए विरासत का मतलब है अपनी प्रतिमाएं, अपने परिवार की तस्वीरें।
पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल से भी पहले माता अन्नपूर्णा की जो मूर्ति काशी से चोरी हो गई थी, वो फिर वापस आ रही है। माता अन्नपूर्णा एक बार फिर अपने घर लौटकर वापस आ रही हैं। हमारे देवी देवताओं की ये प्राचीन मूर्तियाँ, हमारी आस्था के प्रतीक के साथ ही हमारी अमूल्य विरासत भी हैं। ये बात सही है कि इतना प्रयास अगर पहले किया गया होता, तो ऐसी कितनी ही मूर्तियां, देश को काफी पहले वापस मिल जातीं, लेकिन कुछ लोगों की सोच अलग रही है।
राजघाट पर अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि आज मां गंगा के सानिध्य में काशी प्रकाश का उत्सव मना रही है। मुझे भी महादेव के आशीर्वाद से इस प्रकाश गंगा में डुबकी लगाने का सौभाग्य मिल रहा है। काशी के लिए एक और भी विशेष अवसर है। कल मन की बात में भी मैंने इसका जिक्र किया था।
वाराणसी में देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने राजघाट पर अपने संबोधन में कहा कि काशी की भक्ति-शक्ति कोई नहीं बदल सकता। काशी आज चंद्रमा की तरह चमक रही है।
वाराणसी में देव दीपावली महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये दीप काशीवासियों का भाव है। 6 साल में गंगा की निर्मलता देखने को मिली है। 500 साल से उलझी समस्या को पीएम मोदी ने सुलझाया है। 6 साल पहले लोग गंगा में डुबकी लगाने से पहले सोचते थे, लेकिन अब काशी का भौतिक और आध्यात्मिक विकास हो रहा है।
वाराणसी में देव दीपावली महोत्सव में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी का काशी की इस धरती पर पहली बार आगमन हुआ है, इस अवसर पर मैं उनका स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।
यूपी, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।
किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के चार करोड़ किसानों की मदद हुई है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों तक किसानों के साथ छल हुआ है और अब ऐसा करने वाले ही देश के अन्नदाताओं को बरगला रहे हैं।
जहां धान का एमएसपी 1800 रुपये है वहीं काले चावल 8500 प्रति क्विंटल बिका है। इस बार के सीजन में 1000 किसान परिवार काले चावल की खेती कर रहे हैं: पीएम मोदी
सरकार के प्रयासों और आधुनिक इंफ्रास्टॅक्चर से किसानों का कितना लाभ हो रहा है जिसका बेहतरीन उदाहरण चंदोली का काला चावल है: पीएम मोदी
वाराणसी की ताजा सब्जी दुबई और लंदन पहुंची है। यह एक्सपोर्ट हवाई मार्ग से हुआ है। छोटे से छोटे किसान को भी लाभ हो रहा है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने वाराणसी पहुंचकर छह लेन वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 19 का उद्घाटन किया। यह सड़क वाराणसी को प्रयागराज से जोड़ती है।
वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं।
शाहजहांपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, इस घटना में बीस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक एस.आनंद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सोमवार सुबह थाना कांट अंतर्गत एकनौरा गांव से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर ढाई घाट जा रहे थे। श्रद्धालुओं का वाहन जलालाबाद थाना अंतर्गत उबरिया मंदिर के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई और श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इस हादसे में बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वह देव दीपावली में महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मोदी के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक दौरे में प्रधानमंत्री देव दीपावली महोत्सव में शामिल होंगे तथा लेजर शो भी देखेंगे।
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते फलों और सब्जियों की आपूर्ति बाधित होने से रविवार को इनकी कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। खासतौर से आलू और सेब के दाम बढ़ गए हैं और कारोबारियों का कहना है कि आवक घटने के कारण इनकी कीमतों में आगे और इजाफा हो सकता है। कारोबारियों ने बताया कि दिल्ली में इस समय नया आलू हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आता है जबकि सेब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आता है, लेकिन किसान आंदोलन के चलते ट्रकों दिल्ली आने वाले मुख्यमार्ग पर धरना प्रदर्शन के चलते आवक बाधित हो गई है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिल्ली छावनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ा कर 500 कर दी है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं अन्य राज्यों के कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये डीआरडीओ ने पांच जुलाई को इस अस्पताल की शुरुआत की थी। इस अस्पताल में बिस्तरों की कुल संख्या एक हजार है।
बयान में कहा गया है कि अब तक 3,271 मरीजों को यहां भर्ती कराया जा चुका है, जिसमें से 2,796 को सफल उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बयान में कहा गया है कि अस्पताल में फिलहाल 434 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 356 असैनिक हैं जबकि 78 सैन्यकर्मी हैं । इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार की सलाह पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) बिस्तरों की संख्या बढ़ा कर 500 कर दी गयी है।
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्त है और इसलिए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की तारीख दिसंबर में तय की गई तथा उस पार्टी के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को ‘बलपूर्वक’ दबाना चाहती है। रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार की बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए चेतावनी दी है कि वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर देंगे।
संपादक की पसंद