हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा- आज भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ रहा है
ये अपनी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आज राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना या बनाया गया है उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही अहम है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक,रणनीतिक साझेदार रहे हैं:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
राफेल की एंट्री से भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा-एयरफोर्स चीफ
अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वाटर कैनन के जरिए सैल्यूट किया गया
अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों के हवाई करतब को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली
अंबाला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में राफेल लड़ाकू विमानों के हवाई करतब का दृश्य
अंबाला एयरबेस पर 'सर्वधर्म पूजा' का आयोजन, पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप को आज औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी समारोह में मौजूद।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, फाइटर जेट राफेल को वायुसेना में किया जाएगा शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबाला रवाना होने से पहले पालम वायुसेना स्टेशन पर फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से मुलाकात की
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली को दिल्ली पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली दिल्ली पहुंची, अंबाला में राफेल जेट को वायुसेना में शामिल होने के मौके पर आयोजित समारोह में होंगी शामिल
दिल्ली: रेड लाइन और वॉयलेट लाइन पर आज से मेट्रो सर्विस शुरू
अंबाला एयरबेस पर कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार शिरकत करेंगे।
पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप को आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
संपादक की पसंद