1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 21, 2020 06:31 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

LIVE HINDI BREAKING NEWS SEPTEMBER 20

Auto Refresh
Refresh
  • 2:20 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राज्यसभा कल सुबह 9 बजे तक स्थगित।

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राज्यसभा में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित किया गया।

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और जयराम रमेश चेयर तक पहुंचे, बिल की कॉपी छीनने की कोशिश की।  जयराम रमेश, रिपुन बोरा की मार्शल से झड़प। रिपुन बोरा ने रूल बुक फाड़ कर फेंका।

  • 1:31 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसान बिल पर राज्यसभा में भारी हंगामा, टीएमसी सांसद ने आसन की टेबल पर मुक्का मारा

  • 1:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का किसानों से जुड़े बिल पर जवाब शुरू

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    किसानों की आत्मा पर ये बिल हमला - बाजवा

    किसानों की आत्मा पर ये बिल हमला है। यह बिल किसानों के खिलाफ है हम इनको खारिज करते हैं । किसानों के इस बिल रूपी  डेथ वारंट पर हम साईन नहीं कर सकते - प्रताप सिंह बाजवा ( Congress) 

  • 10:19 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    सेलेक्ट कमिटी को भेजने का प्रस्ताव

    राज्यसभा -  सीपीएम, डीएमके, कांग्रेस और टीएमसी ने किसानों से जुड़े बिल को सेलेक्ट कमिटी को भेजने का प्रस्ताव दिया है।

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    किसानों से जुड़े बिल पर राज्यसभा में चर्चा शुरू, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पेश किया बिल\

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    मिजोरम में भूकंप के झटके

    मिजोरम के चंपई के पास रविवार सुबह 07:29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। 

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 11 शहरों में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर,कोटा सहित 11 शहरों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 

  • 6:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को भेजा गया जहर वाला लिफाफा, सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत