Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Written by: IndiaTV Hindi Desk Updated : Dec 17, 2020 08:35 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking news

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

Latest India News

Live Hindi Breaking News December 16

Auto Refresh
Refresh
  • 11:54 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंजूर मार्ग पर मेट्रो कार शेड परियोजना पर रोक लगाई। MMRDA को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा।

  • 11:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक रोडवेज बस और गैस टैंकर में भीषण टक्कर हुई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों का निर्देश दिया है।

  • 10:58 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लखनऊ: असदुद्दीन ओवैसी आज ओम प्रकाश राजभर से करेंगे मुलाक़ात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष है राजभर

  • 9:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विजय दिवस:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर चार स्‍वर्णिम विजय मशालों को किया प्रज्‍ज्वलित

  • 9:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विजय दिवस: पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • 9:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विजय दिवस: पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, थोड़ी देर में 'स्‍वर्णिम विजय मशाल' प्रज्‍ज्वलित करेंगे 

  • 9:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कोहरा छाने की वजह दिल्ली NCR में तापमान गिरा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।

  • 9:22 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विजय दिवस पर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परम्परा को नमन करता हूँ। मैं याद करता हूं उन जांबाज़ सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा: केंद्रीय रक्षा मंत्री

  • 8:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देश में COVID-19 के कुल एक्टिव मामलों में से 56% मामले - उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल और महाराष्ट्र से हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 8:13 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

     1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे, दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी,  स्वर्णिम मशाल प्रज्जवलित करेंगे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement