1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 09, 2021 08:37 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

Live Hindi Breaking News January 08

Auto Refresh
Refresh
  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देशद्रोह के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा थाने पहुंची।

  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    वैक्सीन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए: नित्यानंद राय

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: केंद्र सरकार के साथ होने वाली 8वें दौर की वार्ता के लिए किसान नेता विज्ञान भवन पहुंचे।

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत ने वैक्सीन के विकास में बहुत अच्छा काम किया: डॉ. हर्षवर्धन

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,139 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,13,417 हुई। 234 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,570 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,25,449 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,37,398 है। 

     

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीती रात एक अपराधी इरशाद और उसके साथी को मैदान गढ़ी इलाके से गिरफ्तार किया।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं गैंगरेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 50,000 रुपये का इनाम था।

  • 8:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कोरोना वायरस: वैक्सीनेशन से पहले दूसरा ड्राई रन आज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत