हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
उत्तराखंड में लंबागड़ स्लाइड जोन में बद्रीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां से गुजर रही एक बस पर भारी पत्थर गिर गया। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बचाव कार्य जारी है।
शेयर बाजार की तेेेज शुरुआत, सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कंग्सली के निकट एक स्कूल बस गहरे गढ्ढे में गिर गई। डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर के मुताबिक इस हादसे में 7 बच्चों की मौत होने की खबर है। यह बस 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कश्मीर पर रणनीति तय करने के लिए 10.15 बजे हो कांग्रेस की अहम बैठक
संपादक की पसंद