इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- जामिया स्टूडेंट्स के समर्थन में आए JNU के छात्र, दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर कर रहे हैं प्रदर्शन
जामिया स्टूडेंट्स के समर्थन में आए JNU के छात्र, दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर कर रहे हैं प्रदर्शन
इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...
Latest News Updates and Breaking News of December 15
-
11:54 PM (IST) Dec 15, 2019
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर के द्वार के पास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच जनवरी तक संस्थान बंद रखने की घोषणा की। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बताया कि मौजूदा हालात के मद्देनजर विश्वविद्यालय को आगामी 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है और तमाम छात्रावास खाली कराए जा रहे हैं।
-
11:53 PM (IST) Dec 15, 2019
नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में रविवार देर शाम यहां करगिल चौक पर प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी सहित चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही, उनके द्वारा किए गए पथराव में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव और आगजनी की गयी। उपद्रवियों ने चार वाहनों और एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। हालांकि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। (भाषा)
-
11:17 PM (IST) Dec 15, 2019
एएमयू हॉस्टल खाली कराया जा रहा है, परिसर में पुलिस के घुसने के बाद झड़प की खबरें: रजिस्ट्रार
-
10:43 PM (IST) Dec 15, 2019
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के रजिस्ट्रार, अब्दुल हमीद ने कहा कि परिसर में स्थिति तनावपूर्ण है, कुछ लड़कों और असामाजिक तत्वों ने आकर पथराव किया, इसलिए हमने पुलिस से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने आज शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय 5 जनवरी को फिर से खुल जाएगा और उसके बाद परीक्षाएं होंगी।
-
10:07 PM (IST) Dec 15, 2019
35 घायल विद्यार्थियों को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, 11 भर्ती कराये गये : सूत्र
-
9:57 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली गेट और प्रगति मैदान के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
-
9:57 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: आईटीओ और आईआईटी के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
-
9:56 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की घटना को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय, आईटीओ में प्रदर्शन किया।
-
9:55 PM (IST) Dec 15, 2019
एमएस रंधावा, पीआरओ दिल्ली पुलिस ने कहा- स्थिति अब नियंत्रण में है, मैं दिल्ली के लोगों से कहूंगा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। दिल्ली पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। हम जल्द ही असामाजिक तत्वों की पहचान करेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
-
9:37 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद -
9:34 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद -
9:32 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिय छात्रों के पक्ष में JNU छात्रों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन।
जामिय छात्रों के पक्ष में JNU छात्रों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन -
9:04 PM (IST) Dec 15, 2019
-
9:00 PM (IST) Dec 15, 2019
मिया मिलिया इस्लामिया परिसर में पुलिस के प्रवेश पर डीसीपी दक्षिण पूर्व ने कहा कि परिसर एकीकृत नहीं है, यह सड़क के दोनों किनारों पर स्थित है, और जब हम भीड़ को पीछे धकेल रहे थे, वे विश्वविद्यालय में जा रहे थे और फिर अंदर से पत्थर फेंक रहे थे, इसलिए हम उन जगहों की जाँच कर रहे थे।
-
8:52 PM (IST) Dec 15, 2019
चिन्मय बिस्वाल, डीसीपी साउथ ईस्ट: कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है
-
8:51 PM (IST) Dec 15, 2019
चिन्मय बिस्वाल, डीसीपी साउथ ईस्ट ने बताया- भीड़ ने आगजनी की, मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, इसने हम पर पथराव किया।
-
8:50 PM (IST) Dec 15, 2019
चिन्मय बिस्वाल, डीसीपी साउथ ईस्ट ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर कोई फायरिंग नहीं की गई। यह एक झूठी अफवाह है जो फैलाई जा रही है।
-
8:49 PM (IST) Dec 15, 2019
चिन्मय बिस्वाल, डीसीपी साउथ ईस्ट: हमारा एकमात्र उद्देश्य भीड़ को पीछे धकेलना है, इसलिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल की जा सकती है। हमें विश्वविद्यालय (जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय) के छात्रों के साथ कोई समस्या नहीं है।
-
8:39 PM (IST) Dec 15, 2019
चिन्मॉय बिस्वाल, डीसीपी साउथ ईस्ट: यह भीड़ हिंसक थी। पथराव में करीब 6 पुलिस जवान घायल हुए हैं।
-
7:57 PM (IST) Dec 15, 2019
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की, उनसे जामिया विश्वविद्यालय के समीप हिंसा के बाद शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का अनुरोध किया।
-
7:48 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिया विश्वविद्यालय ने कहा कि हिंसा आसपास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुई, छात्रों के आंदोलन के दौरान नहीं।
-
7:40 PM (IST) Dec 15, 2019
पुलिस बल ने जबरदस्ती यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया है। उन्हें प्रवेश की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हमारे कर्मचारियों और छात्रों को पीटा जा रहा है और परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
-वसीम अहमद खान, चीफ प्रॉक्टर, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
-
7:34 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिया विश्वविद्यालय ने कहा कि हिंसा आसपास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुई, छात्रों के आंदोलन के दौरान नहीं। (भाषा)
-
7:32 PM (IST) Dec 15, 2019
सूत्र- दिल्ली पुलिस ने जामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश किया और यूनिवर्सिटी के गेट्स को अवरुद्ध कर दिया ताकि कैंपस में छुपने की कोशिश कर रहे बाहरी लोगों को पकड़ा जा सके।
-
7:31 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिया छात्रों की पत्थरबाजी में घायल पुलिसकर्मी के ले जाते उसके साथी।
-
7:22 PM (IST) Dec 15, 2019
मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि किसी को भी हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘किसी को भी हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।’’
-
7:15 PM (IST) Dec 15, 2019
जामिया लाइब्रेरी से छात्रों को निकाला जा रहा है।
जामिया लाइब्रेरी से छात्रों को निकाला जा रहा है। -
7:04 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली पुलिस ने जामिया के कुछ छात्रों को डिटेन किया है।
दिल्ली पुलिस ने जामिया के कुछ छात्रों को डिटेन किया है -
7:00 PM (IST) Dec 15, 2019
दिल्ली पुलिस ने किया जामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश
-
2:45 PM (IST) Dec 15, 2019
फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर रेल किराए में छूट लेने वाले पर मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 43 वर्षीय व्यक्ति पर कथित रूप से फर्जी चिकित्सा दस्तावेज के आधार पर रेलयात्रा में छूट लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रेलयात्रा के दौरान दिव्यांगजनों और कुछ विशेष बीमारियों से ग्रसित लोगों को टिकट में छूट का प्रावधान है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कृष्णा महाले ने ठाणे स्थित कल्याण उपनगर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए 9 दिसंबर को यात्रा करने का टिकट बुक कराया था। इसके लिए उसने खुद को कुष्ठ रोगी दिखाने के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा कराया था। सत्यापन के दौरान रेलवे अधिकारियों ने पाया कि आरोपी कुष्ठ रोग से ग्रसित नहीं था और चिकित्सा प्रमाण पत्र फर्जी था।
अधिकारी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपी ने यात्रा किराए पर 735 रुपए की छूट प्राप्त की। रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद महाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
-
1:04 PM (IST) Dec 15, 2019
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को 18 साल की लड़की को कथित रूप से दुष्कर्म बाद जिंदा जलाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है और अब तक की पुलिसिया जांच में प्रेम प्रसंग में आए पंचायती फरमान से क्षुब्ध होकर आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने पीड़िता के आरोपी चाचा को बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोप शनिवार की शाम ही गिरफ्तार कर लिया है।
-
1:03 PM (IST) Dec 15, 2019
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में सताए हुए गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के प्रावधान वाले विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिये जाने की अटकलें हैं। इन्हीं अटकलों के बीच वरिष्ठ कानूनविद और दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एन धींगरा ने इसके प्रावधानों को संविधान सम्मत बताते हुए कहा है कि यह कानून तो आजादी के बाद ही लागू किया जाना चाहिये था।
-
10:08 AM (IST) Dec 15, 2019
अमेरिका के अटलांटा के कंबरलैंड मॉल के फूड कोर्ट में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कोब काउंटी पुलिस विभाग ने कहा कि संदिग्ध हमलावर ने किसी बात पर बहस होने के बाद दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। संदिग्ध व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया।
-
9:45 AM (IST) Dec 15, 2019
असम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह सात से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ पश्चिम, नहरकटिया, तेनुघाट और जिले के कई अन्य हिस्सों में भी इतने ही समय के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। इसके बाद दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर चलते दिखाई दिए।
-
9:45 AM (IST) Dec 15, 2019
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में लगाए गए कर्फ्यू में रविवार को ढील दी गई। पुलिस ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
-
9:08 AM (IST) Dec 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-
9:07 AM (IST) Dec 15, 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बनर्जी ने लोगों से शांति बनाये रखने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की।