1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live: गुवाहाटी की स्थानीय कोर्ट ने शरजील इमाम को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Live: गुवाहाटी की स्थानीय कोर्ट ने शरजील इमाम को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 20, 2020 11:50 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Hindi Breaking News | India TV- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of February 20

Auto Refresh
Refresh
  • 11:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, शाम 5 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी करेंगे मुलाकात

  • 9:55 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गुवाहाटी- चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया शरजील इमाम

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    शरजील को पूछताछ के लिए गुवाहाटी लाया गया, एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

  • 4:12 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 4:05 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से SC के वार्ताकर बातचीत कर रहे हैं।

  • 12:29 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    यूपी में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, 6 घायल

    बांदा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को चरखारी-करहरा कला सड़क मार्ग में तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को चरखारी-करहरा कला सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही राज्य परिवहन निगम की बस ने सामने से आ रहे टैंपो को जोरदार टक्कर मार दी। 

    हादसे में टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नोएडा निवासी सफाईकर्मी वीरू कुमार (26) के रूप में हुई है। राव ने बताया कि इस हादसे में छात्राएं सोनम (20), मोहनी (18), मालती (16), सवारी तुलाराम (40), बृजकिशोर (17) और टैंपो चालक जुनैद (20) घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल मोहनी, मालती, तुलाराम और जुनैद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, झांसी भेजा गया है।

    पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुलशेर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था जबकि 4 घायलों की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है। 2 घायलों का इलाज यहीं चल रहा है।

  • 10:15 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महाराष्ट्र: ट्रक से टकराई एसयूवी, 6 की मौत, 7 घायल

    चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बुधवार देर रात एक एसयूवी खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे चंद्रपुर-मुल रोड़ पर हुआ। एक एसयूवी खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत