1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News January 03: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हंगलू का इंस्तीफा

Live Hindi Breaking News January 03: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हंगलू का इंस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 03, 2020 11:45 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of January 03

Auto Refresh
Refresh
  • 11:45 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है।

  • 11:44 PM (IST)
    Posted by Tejeshwar

    मुम्बई के माहिम स्थित रहेजा अस्प्ताल में भर्ती किये गए रणजीत सावरकर शुक्रवार सुबह से ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। रणजीत एमपी में सेवादल के कार्यकर्ताओं को सावरकर पर विवादस्पद किताब वितरित किये जाने से खफा थे इसलिए उद्धव ठाकरे से भी मिलने गये थे। लेकिन मुलाकात नही हुई क्योंकि उद्धव दफ्तर से निकल गए थे। 

    रणजीत सावरकर ने कहा कि वो लगातार उद्धव के दफ्तर से संपर्क कर अपॉइंटमेंट लेना चाहते थे लेकिन न मिल पाने की वजह से सीधे मंत्रालय गये थे लेकिन उद्धव मिलने के बजाय सीधे निकल गए। बताया जा रहा है कि इस वजह से सावरकर की प्रतिमा मलिन करने को लेकर भी काफी मानसिक तौर पर दुखी है।

  • 10:26 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हंगलू का इंस्तीफा

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हंगलू का इंस्तीफा, वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों का लगा था आरोप

  • 7:57 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    पीएम मोदी आज बेंगलोर में 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

    पीएम मोदी आज बेंगलोर में 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन। दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं समेत करीब 15 हजार लोग लेंगे हिस्सा।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत