1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन Coronavirus का इलाज नहीं, बंद खत्म होते ही वायरस फिर अटैक करेगा: राहुल गांधी

लॉकडाउन Coronavirus का इलाज नहीं, बंद खत्म होते ही वायरस फिर अटैक करेगा: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 07:06 pm IST

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेस्टिंग का मुद्दा उठाया।

लॉकडाउन Coronavirus का इलाज नहीं, बंद खत्म होते ही वायरस फिर अटैक करेगा: राहुल गांधी- India TV Hindi
लॉकडाउन Coronavirus का इलाज नहीं, बंद खत्म होते ही वायरस फिर अटैक करेगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेस्टिंग का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन एक pause बटन की तरह है। यह वायरस का समाधान नहीं है। उन्होंने बोला कि लॉकडाउन खत्म होते ही वायरस फिर अटैक करेगा।

Related Stories

राहुल ने कहा कि पिछले 2 महीने में मैंने कई एक्सपर्ट्स से बात की है, लॉकडाउन सिर्फ एक पॉज बटन है ये कोरोना संकट का सॉल्यूशन नहीं है। जब लॉकडाउन से बाहर आएंगे, तो इसका असर फिर दिखना शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन सिर्फ आपको एक वक्त देगा ताकि आप तैयारी कर सको।

राहुल ने कहा कि मैं आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहता। चाहता हूं देश एकजुट होकर इससे लड़े। कोरोना से लड़ाई राज्य और जिले के स्तर पर है। केरल का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि निचले स्तर पर ठीक काम हुआ। राहुल ने बोला कि लड़ाई नीचे से ऊपर की है। पीएम को चाहिए कि वह राज्यों के फंड का ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए टेस्ट की संख्या को बढ़ाना होगा और वायरस से आगे रहकर काम करना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को टेस्टिंग के लिए एक रणनीति बनानी होगी, ताकि कहीं पर भी कोई कोरोना पीड़ित व्यक्ति ना बच पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत