1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: बेरोजगार हो चुके करीब 800 मजदूरों को भोजन करा रही मुंबई की मस्जिद

Lockdown: बेरोजगार हो चुके करीब 800 मजदूरों को भोजन करा रही मुंबई की मस्जिद

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 05:30 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 05:30 pm IST

मुंबई के साकीनाका इलाके की एक मस्जिद लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुके करीब 800 मजदूरों को भोजन मुहैया करा रही है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मुंबई: मुंबई के साकीनाका इलाके की एक मस्जिद लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो चुके करीब 800 मजदूरों को भोजन मुहैया करा रही है। खैरानी रोड पर स्थित जामा मस्जिद अहले हदीस के मौलाना आतिफ सनाबली ने कहा कि मस्जिद आस-पास के इलाकों में लोगों को राशन भी प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा, "कोविड​​-19 की तरह भी भूख भी धर्म-जाति से परे किसी को भी प्रभावित कर सकती है। हमारा मकसद है कि कोई भूखा ना सोए।” उन्होंने कहा कि भोजन को सफाई से पकाया जाता है और सेवा करते समय सामाजिक दूरी का पालन किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत