1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा: रविकिशन सहित कई सांसद आज लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल

लोकसभा: रविकिशन सहित कई सांसद आज लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2021 10:18 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 10:18 am IST

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में कई सांसद जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले हैं। इसमें फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी शामिल हैं।

जनसंख्या नियंत्रण पर...- India TV Hindi
जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में कई सांसद जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने वाले हैं। इसमें फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी शामिल हैं। लोकसभा की शुक्रवार को कार्यवाही के लिए तैयार लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक सायं साढ़े तीन बजे से छह बजे के बीच कई लोकसभा सांसद अलग-अलग विषयों पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे।

लोकसभा सांसद रवि किशन, सुशील कुमार सिंह, विष्णु दयाल राम और डॉ. आलोक कुमार सुमन ने जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने की सूचना दी है।

गौरतलब है कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून की लंबे समय से मांग चल रही है। कुछ राज्यों ने अपने स्तर से इस दिशा में पहल करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश और असम ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के लिए नियम-कायदों को मूर्त रूप देने की तैयारी की है। हालांकि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कानून को ज्यादा प्रभावी माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत