1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा स्पीकर ने मीनाक्षी लेखी को बनाया पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का चेयरमैन

लोकसभा स्पीकर ने मीनाक्षी लेखी को बनाया पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का चेयरमैन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 06:29 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 06:47 pm IST

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद मीनाक्षी लेखी को 2019-2020 के लिए पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।

om birla- India TV Hindi
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ मीनाक्षी लेखी Image Source : PTI

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद मीनाक्षी लेखी को 2019-2020 के लिए पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस कमेटी में 15 लोकसभा सदस्य और 7 राज्यसभा सदस्य भी हैं।

लोकसभा से दानिश अली, हीना विजयकुमार गवित, चंद्र प्रकाश जोशी, कनीमोझी, रघु रामाकृष्णा राजू, पूनमबेन, अर्जुन मीना, जनार्दन मिश्रा, अरविंद कुमार शर्मा, रवनीत सिंह, सुशील कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, रामदास चंद्रभानजी को शामिल किया गया। राज्यसभा से कमेटी में प्रसन्ना आचार्या, अनिल जैन, मोहम्मद अली खान, ओम प्रकाश माथुर, सुरेंद्र सिंह नागर, महेश पोद्दार, एके शेल्वाराज को शामिल किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत