Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश के रायसेन में बस नदी में गिरी, 7 की मौत और कई घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन में बस नदी में गिरी, 7 की मौत और कई घायल

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 03, 2019 10:16 am IST, Updated : Oct 03, 2019 10:16 am IST

हादसे के बाद कोतवाली पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुल से नीचे पानी में गिरने के बाद बस आधी डूब गई। घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

मध्य प्रदेश के रायसेन में बस नदी में गिरी, 7 की मौत और कई घायल- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE मध्य प्रदेश के रायसेन में बस नदी में गिरी, 7 की मौत और कई घायल

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में भोपाल से छतरपुर जा रही यात्री बस पुल से नीचे गिर गई। हादसा आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे हुआ। रायसेन में रिछन नदी के पुल से जा रही बस नीचे नदी में गिर गई जिसमें 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि बस में सवार 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

Related Stories

हादसे के बाद कोतवाली पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुल से नीचे पानी में गिरने के बाद बस आधी डूब गई। घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। नौ की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। इंदौर से छतरपुर की ओर जा रही बस में 45 यात्री सवार थे। बस पुल से गुजरते समय अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला गया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement