1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब दुनिया मना रही थी Women's Day तब यहां मॉल में हो रहा था 9 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म

जब दुनिया मना रही थी Women's Day तब यहां मॉल में हो रहा था 9 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 02:09 pm IST

शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर (19) पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को कल जबरन एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Madhya-Pradesh-9-year-old-girl-raped-in-Indore-on-International-Women-s-Day- India TV Hindi
जब दुनिया मना रही थी Women's Day तब यहां मॉल में हो रहा था 9 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म

इंदौर: जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही थी तब मध्य प्रदेश के इंदौर में एक घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। यहां के एक शॉपिंग मॉल में नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया गया जिसके आरोप में पुलिस ने गेमिंग जोन के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने आज बताया कि शहर के एमजी रोड स्थित शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर (19) पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को कल जबरन एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की अपने परिवार के साथ शॉपिंग मॉल गयी थी और वारदात के वक्त गेमिंग जोन में थी।

उन्होंने बताया कि लहूलुहान लड़की ने जब अपनी मां को आपबीती सुनायी, तो आक्रोशित परिजनों और शॉपिंग मॉल में मौजूद लोगों ने गेमिंग जोन के कर्मचारी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "हम शॉपिंग मॉल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मॉल में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम कराये जायेंगे।"

इस बीच, कांग्रेस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शॉपिंग मॉल जैसे भीड़ भरे सार्वजनिक स्थल में लड़की से दुष्कर्म की घटना इस ओर सीधा इशारा करती है कि सूबे में भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों में मन में कानून का खौफ नहीं रह गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत