1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब कुकर में फंस गया था बच्चे का सिर!

जब कुकर में फंस गया था बच्चे का सिर!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2015 02:39 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 02:52 pm IST

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल के बच्चे का सिर प्रेशर कूकर में फंस गया। घबराए परिजनों ने बच्चे के सिर को कूकर से

जब कुकर में फंस गया था...- India TV Hindi
जब कुकर में फंस गया था बच्चे का सिर!

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल के बच्चे का सिर प्रेशर कूकर में फंस गया। घबराए परिजनों ने बच्चे के सिर को कूकर से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया, जब परिजन उसमें असफल रहे तो प्रेशर कूकर को काटकर बच्चे का सिर निकाला गया।

परिजन द्वारा किए गए इस जोखिम भरे कार्य में इत्तेफाक था कि बच्चा सकुशल रहा। घटना सालीचौका के रेता मोहल्ला की है। यहां ढाई-तीन वर्षीय सत्यम पिता सुनील मेहरा अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर आया था।

दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने कुकर उठा लिया, सिर में रख लिया और उसे उल्टा कर कैप की तरह सिर में पहन लिया पर जब कुकर निकालने की कोशिश की तो वह सिर में फंस गया।

इससे सत्यम चीखने-चिल्लाने, बिलखने लगा। सत्यम को रोते- बिलखते और कुकर में सिर फंसा देखकर परिजन के होश उड़ हो गए। उन्होंने कुकर निकालने के कई जतन किए, लेकिन जब वह नहीं निकला तो उसे वह चिकित्सकों, अस्पताल में ले जाने की बजाए कुकर को काटने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने हैक्सा से करीब एक- डेढ़ घंटे में कुकर को काटते हुए दो टुकड़े कर दिया तब बच्चे का सिर आजाद हो सका। जोखिम भरे इस कार्य में बच्चा सकुशल जरूर रहा, लेकिन रो-रो कर बच्चे के बुरे हाल हो गया।

अगले स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत