1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: मंदसौर में 4 बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, सभी की डूबने से मौत

MP: मंदसौर में 4 बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, सभी की डूबने से मौत

 Reported By: PTI
 Published : Jul 17, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 05:46 pm IST

मंदसौर जिले के भानपुरा कस्बे से लगभग सात किलोमीटर दूर खजुरना का खेड़ा गांव में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

महिला ने अपने चार...- India TV Hindi
महिला ने अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कर ‘खुदकुशी’ की

मंदसौर (मप्र): मंदसौर जिले के भानपुरा कस्बे से लगभग सात किलोमीटर दूर खजुरना का खेड़ा गांव में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

भानपुरा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक एस के निनामा ने बताया कि खजुराना का खेड़ा गांव की रहने वाली महिला बतूल बाई ने अपने चार बच्चों के साथ कुंए में कूदकर ‘‘खुदकुशी’’ कर ली। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के बाद ही इसका कारण सामने आ सकेगा।

उन्होंने बताया कि महिला का पति भी घर पर नहीं है। वह कंबल का व्यापार करने तमिलनाडु गया हुआ है। निनामा ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पहुंचे और छह माह के संदीप का शव उन्होंने स्वयं कुएं से निकाला। बाद में पुलिस के वाहन डायल 100 को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से बतूल बाई (30), पिंकी (08), लकी (06) और कनिका (03) का शव कुंए से निकाला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत