1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1008 कलशों से श्री महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक, विश्वशांति के लिए छोड़े 10 हजार पचरंगी गुब्बारे

1008 कलशों से श्री महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक, विश्वशांति के लिए छोड़े 10 हजार पचरंगी गुब्बारे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2018 11:42 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 11:42 pm IST

इंदौर रोड़ स्थित जैन तिर्थ तपोभूमि पर 8 हजार लोगों की मौजूदगी में हुए 11वें महामस्तकाभिषेक में 10 हजार पचरंगी गुब्बारे विश्वशांति के लिए आकाश में छोड़े गए।

Mahamastikabhishek- India TV Hindi
Mahamastikabhishek

उज्जैन: इंदौर रोड़ स्थित जैन तिर्थ तपोभूमि पर 8 हजार लोगों की मौजूदगी में हुए 11वें महामस्तकाभिषेक में 10 हजार पचरंगी गुब्बारे विश्वशांति के लिए आकाश में छोड़े गए। वहीं 1008 अभिषेक पूजन के साथ 21 फीट उंची भगवान महावीर की प्रतिमा पर शांतिधारा अभिषेक हुआ। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से तपोभूमि में कार्यक्रम प्रारंभ हुए। परम पूज्य एलाचार्य 108 आचार्य श्री  निजानंद  सागर जी महाराज के सानिध्य में तपोभूमि पर 108 धर्मध्वजा एवं राष्ट्र ध्वजा फहराई गई।

श्री महावीर स्वामी का जल से प्रथम महामस्तकाभिषेक प्रारंभ हुआ। इसके बाद रसा अभिषेक धृता अभिषेक, खीर अभिषेक, दही अभिषेक, सर्वोषधि अभिषेक, चंदन अभिषेक,अष्ट गंधा अभिषेक,केसर अभिषेक, चूर्णा अभिषेक किया गया। महामस्ताकभिषेक के बाद भक्तों की ओर से कलश अर्पित कर पुष्पवृष्टि के साथ पूर्ण कलश भेंट किया गया। भक्तों की उपस्थिति में महाशान्तिधारा श्री भगवान महावीर को अर्पित कर महाआरती की गई।

रिपोर्ट इनपुट: प्रतीक खेड़कर, उज्जैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत