1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: अकोला में तीन मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र: अकोला में तीन मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2018 11:18 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 11:18 pm IST

महाराष्ट्र के अकोला में तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में एक परिवार के कुछ लोग दब गए। दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है जबकि अभी एक महिला मलबे में दबी हुई है।

Maharashtra building collapse- India TV Hindi
Maharashtra building collapse Image Source : INDIA TV

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में तीन मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में एक परिवार के कुछ लोग दब गए। दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है जबकि अभी एक महिला मलबे में दबी हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फायर ब्रिगेड की टीम महिला को मलबे से बाहर निकालने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग 50 साल पुरानी थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त उस घर में रहनेवाले अधिकांश लोग बाहर थे। तीन लोग मलबे में दब गए। दो लोगों को जिंदा निकाल लिया गया जबकि महिला को मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत