मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर किए जाने वाले कांग्रेस के ‘‘चौकीदार चोर है’’ वाले जुमले को शिवसेना के इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘‘सही वक्त आने पर’’ वे इसका ‘‘माकूल’’ जवाब देंगे।
Related Stories
उन्होंने कहा कि BJP मोदी के खिलाफ सहयोगी शिवसेना की आलोचना को तवज्जो नहीं देती। सीएम फडणवीस ने अपने जीवन का हर पल ‘‘देश को समर्पित करने’’ के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। वहीं, इस दौरान उन्होंने ये भी साफ किया कि BJP ने राकांपा का समर्थन नहीं मांगा था बल्कि राकांपा ने उसके पक्ष में वोट दिए।
दरअसल, पिछले सप्ताह अहमदनगर नगरनिगम में महापौर पद के चुनाव में राकांपा से भाजपा के हाथ मिलाने को लेकर शिवसेना ने आलोचना की थी। इस पर फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को ‘‘बिना शर्त समर्थन’’ देने के लिए तैयार है। कथित रूप से शिवसेना ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।