1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: CM फडणवीस का ऐलान, माफ होगा किसानों का 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज

महाराष्ट्र: CM फडणवीस का ऐलान, माफ होगा किसानों का 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2017 05:20 pm IST,  Updated : Jun 24, 2017 05:20 pm IST

उत्तर प्रदेश, पंजाब और कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी किसानों के लिए कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की सरकार ने कर्ज माफी का वादा पहले ही कर दिया था।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

मुंबई: उत्तर प्रदेश, पंजाब और कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी किसानों के लिए कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की सरकार ने कर्ज माफी का वादा पहले ही कर दिया था। शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के 90% किसानों के कर्जे को माफ करन की घोषणा की। इन किसानों का 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई इस कर्ज माफी का फायदा राज्य के 89 लाख किसानों को होगा। इसके अलावा सरकार नियमित रूप से अपने कर्ज का भुगतान करने वाले किसानों को भी कर्ज राशि का 25 पर्सेंट या अधिकतम 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन देगी। महाराष्ट्र सरकार ने इसे 'छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना' का नाम दिया है। किसानों का कर्ज माफ करने के कारण सरकारी खजाने पर लगभग 34 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

कर्ज माफी की घोषणा करते हुए फडणवीस ने कहा, 'हम इस फैसले से पड़ने वाले बोझ के बारे में जानते हैं और इसे पूरा करने के लिए हम अपने खर्चों में कटौती करेंगे। सरकार के सभी मंत्री और विधायक किसानों की मदद के लिए अपने 1 महीने का वेतन दान करेंगे।' गौरतलब है कि कर्ज माफी का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू इसे फैशन बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ कर देना समस्या का आखिरी समाधान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत