1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5535 नए केस, 154 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5535 नए केस, 154 रोगियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 10:22 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 17,63,055 हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5535 नए केस, 154 रोगियों की मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5535 नए केस, 154 रोगियों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 17,63,055 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण के चलते 154 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,356 हो गई है। 

अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 5,860 लोगों को छुट्टी दे गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,35,971 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब भी 79,738 रोगियों का इलाज चल रहा है। वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89.58 लाख हो गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89,58,483 हो गए। वहीं 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,31,578 हो गई। इसके अनुसार देश में लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,303 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.95 प्रतिशत है। देश में कुल 83,83,602 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.58 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 585 लोगों की मौत हुई। दिल्ली के 131 लोग, महाराष्ट्र के 100, पश्चिम बंगाल के 54, पंजाब के 31, हरियाणा के 30, उत्तर प्रदेश के 29, केरल के 28, छत्तीसगढ़ के 23 और कर्नाटक के 21 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,31,578 लोगों की मौत हुई है। 

देश में हुई कुल मौतों में महाराष्ट्र के 46,202 , कर्नाटक के 11,578 , तमिलनाडु के 11,531, दिल्ली के 7,943, पश्चिम बंगाल के 7,820, उत्तर प्रदेश के 7,441, आंध्र प्रदेश के 6,899, पंजाब के 4,541 और गुजरात के 3,823 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई , उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 नवम्बर तक कुल 12,85,08,389 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,28,203 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।