1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 1018 मामले, एक दिन में बढ़े 150 केस, हुई 12 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 1018 मामले, एक दिन में बढ़े 150 केस, हुई 12 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 09:25 pm IST

देश के भीतर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। मंगलवार की शाम तक यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया। 

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 1018 मामले, एक दिन में बढ़े 150 केस, हुई 12 और लोगों की मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 1018 मामले, एक दिन में बढ़े 150 केस, हुई 12 और लोगों की मौत

मुंबई: देश के भीतर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। मंगलवार की शाम तक यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया। राज्य में नए 150 केस सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1018 हो गई। इससे पहले मंगलवार सुबह तक राज्य में कोरोना के कुल 868 मामले ही थे।

लेकिन, शाम होते-होते 150 मामले बढ़ गए और कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 1018 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गयी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य मामलों में पुणे महानगर पालिका (PMC) के 18, अहमदनगर के 3, बुलढाणा के 2, ठाणे के 2, नागपुर के 3, सतारा का 1,  रत्नागिरी का 1, सांगली का 1 और औरंगाबाद के 3 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक वायरस संक्रमण से कुल 64 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत हुई है, मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गयी है।’’उन्होंने बताया कि 12 में से छह लोगों की मौत मुंबई में हुई है जबकि पुणे में तीन, नागपुर, सतारा और मीरा-भयंदर मे एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सिर्फ सतारा का व्यक्ति अमेरिकी की यात्रा पर गया था, अन्य 11 विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। ज्यादातर लोगों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी।’’ बता दें कि देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में लगभग 20 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से ही आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत