1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, राज ठाकरे के खिलाफ की थी टिप्पणी

तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, राज ठाकरे के खिलाफ की थी टिप्पणी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2018 11:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 11:45 pm IST

मनसे जिलाध्यक्ष सुमंत धस ने बीड़ जिले में स्थित केज पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे की कथित बदनामी करने के लिए एक्ट्रेस ​तनुश्री दत्ताके खिलाफ मान हानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता- India TV Hindi
मनसे जिलाध्यक्ष ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया

नई दिल्ली: मनसे जिलाध्यक्ष सुमंत धस ने बीड़ जिले में स्थित केज पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे की कथित बदनामी करने के लिए एक्ट्रेस ​तनुश्री दत्ता के खिलाफ मान हानि का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Stories

इसके अलावा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को चॉकलेट फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर ने लीगल नोटिस भेज दिया है। इस बात की जानकारी खुद तनुश्री दत्ता ने दी। तुनश्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिस वजह से मैंने 10 साल पहले इन सब पर अपना मुंह नहीं बंद रखा था आज 10 साल बाद भी सच बोलने की सजा मुझे मिल रही है।

क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था, ''नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत