1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में मोदी और शाह को झटका, BJP विधायक ने किया इस्तीफे का ऐलान, राहुल से मिलेंगे

महाराष्ट्र में मोदी और शाह को झटका, BJP विधायक ने किया इस्तीफे का ऐलान, राहुल से मिलेंगे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2018 05:38 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 05:38 pm IST

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाए।

narendra modi and amit shah- India TV Hindi
narendra modi and amit shah

नागपुर (महाराष्ट्र): अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह शाम को वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिये राहुल वर्धा में हैं।

नागपुर जिले की कटोल सीट से विधायक देशमुख बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाउ बागडे से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश में किसानों और युवाओं की अनदेखी करने और ‘‘बंटवारे व वोटबैंक की सियासत में’’ संलिप्त रहने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘बीते चार साल में किसानों और युवाओं की स्थिति और खराब हुई है लेकिन सरकार चुनाव जीतने और देश को बांटने के लिए सिर्फ वोट बैंक की सियासत में लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भारत के लोगों की अनदेखी कर रही है। इसलिए मैं विधायक और भाजपा के सदस्य के तौर पर अपने इस्तीफे की पेशकश करता हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत