1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद पुलिसकर्मियों को मिला कटा हुआ सिर

महाराष्ट्र: महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद पुलिसकर्मियों को मिला कटा हुआ सिर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 02:28 pm IST

मुंबई पुलिस ने उपनगर विद्याविहार में महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद यहां एक रेल पटरी के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मुंबई: मुंबई पुलिस ने उपनगर विद्याविहार में महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद यहां एक रेल पटरी के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक जानकारी के आधार पर पुलिस ने सांताक्रूज चेम्बूर लिंक रोड (एससीएलआर) इलाके में तलाश अभियान चलाया और शनिवार देर रात इलाके में रेल पटरी के निकट कटा हुआ सिर बरामद किया। उन्होंने संदेह जताया कि शव को पुल से फेंका गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एससीएलआर पुल के नीचे रेल की पटरी के पास से सिर मिला। यह स्थान, उस जगह से बहुत दूर नहीं है जहां महिला का धड़ बरामद हुआ था। ऐसे में हमें संदेह है कि यह सिर उसी महिला का है, जिसका धड़ मिला था।’’ उन्होंने बताया कि इसे जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) नियति ठाकुर ने कहा, ‘‘हम सिर को डीएनए जांच के लिए भी भेजेंगे क्योंकि ऐसा संदेह है कि यह उसी महिला का सिर है जिसका धड़ पहले बरामद हुआ था।’’ महिला का धड़ विद्याविहार इलाके में किरोड रोड से 30 दिसंबर को बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद घाटकोपार में कचरे के एक डिब्बे से दो कटे हुए पैर रेक्सीन की शीट में लिपटे मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत