1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में आज शाम ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के फेज-1 का उद्घाटन, आमंत्रण पत्र में नहीं है ममता बनर्जी का नाम

कोलकाता में आज शाम ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के फेज-1 का उद्घाटन, आमंत्रण पत्र में नहीं है ममता बनर्जी का नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 03:34 pm IST

 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रीयो में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप मौजूद रहेंगे, लेकिन चौंकाने वाली बात ये हैं कि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम नहीं है।

East West Metro- India TV Hindi
Representational Image Image Source : SOCIAL MEDIA

कोलकाता। कोलकाता में आज शाम रेल मंत्री पीयूष गोयल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रीयो में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप मौजूद रहेंगे, लेकिन चौंकाने वाली बात ये हैं कि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम नहीं है।

निमंत्रण पत्र में तीन और नाम हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस, बारासात से तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार और बिधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत