1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ तीव्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ तीव्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 03:41 pm IST

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को तीन दिन के अंदर अगर केंद्र सरकार ने नहीं

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को तीन दिन के अंदर अगर केंद्र सरकार ने नहीं सुलझाया तो उसे तीखे विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आजादपुर मंडी में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने संवैधानिक नियमों को तोड़ा है। आपने (मोदी) इसे लागू (नोटबंदी) करने से पहले एक उचित योजना क्यों नहीं बनाई। आम आदमी को इसके कारण परेशानी हो रही है। हम आपको तीन दिन दे रहे हैं। अगर यह समस्या नहीं सुलझती तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं। हम अभी जिंदा हैं।"

ममता बनर्जी ने का कि देश के लोग मोदी में भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके सांसद संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत