नई दिल्ली: राजस्थान के राजसमंद में लाइव मर्डर का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। लाइव मर्डर के इस वीडियो में एक शख्स ने लव जेहाद के नाम पर एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर उसे आग के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद से राजस्थान की सरकार और पूरा प्रशासन हिला हुआ है। वीडियो और हत्या की जांच के लिए राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने SIT का गठन कर दिया है। साथ ही इलाके में किसी तरह के अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
लव जेहाद का खौफनाक वीडियो
आपने लव जेहाद पर बवाल की कई खबरें देगी होगी। लव जेहाद पर हत्यी की खबरें भी सुनी होगी लेकिन राजस्थान के राजसमंद के इस दरिंदे का वीडियो देखकर आप सिहर जाएंगे। आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे। लव जेहाद के नाम पर एक शख्स कुल्हाड़ी और तलवार से कोई 25 बार हमला करता है और कत्ल का वीडियो वायरल कर देता है। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एसआइटी का गठन किया है ताकि आरोपी को तुरंत पकड़ा जा सके और राजसमंद में मामला न बिगड़े इसके चलते इंटर्नेट सेवा बंद कर दी गयी है और आस पास के इलाक़ों में पुलिस तैनात की गयी है।
रौंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो पिछले 24 घंटे से राजस्थान के उदयपुर के राजसमंद के हर मोबाइल में है। वीडियो की शुरुआत होती है एक शख्स से, जो लाल रंग की शर्ट पहना हुआ है और सफेद रंग की पैंट। इस वीडियो में दूसरा शख्स भी नजर आ रहा है, जिसका नाम मोहम्मद भुट्टा शेख है।
बाइक से उतर कर कोई दस कदम ही निकला होगा भुट्टा शेख कि अचानक से उस पर पीछे से हमला होता है और भुट्टा शेख जमीन पर गिर जाता है। जब तक वो संभल पाता कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले होते हैं। कोई दस बार कुल्हाड़ी से हमला करके हाथ, पैर सब अलग कर देता है हमलावर। कुल्हाड़ी से वो तब तक हमला करता रहा जब तक कि मोहम्मद भुट्टा शेख बेसुध नहीं हो गया लेकिन इसके बाद गाड़ी से एक और धारधार हथियार निकाल कर लाता है और फिर गले पर हमला करता है।
मोहम्मद भुट्टा शेख की सांसे इतने हमले के बाद भी चल रही थी। वो तड़प रहा था लेकिन इसके बाद जो जल्लाद ने किया, वो बगदादी भी नहीं करता। गाड़ी से केरोसिन निकाल कर लाता है और भुट्टा शेख को आग के हवाले कर देता है।
हमलावर की पहचान शंभू रेगर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो राजसमंद के मंदिरों में रहा करता है लेकिन हत्या के पीछे की असल कहानी क्या है, अब तक उलझी हुई है। वैसे ये वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है और सोमवार की सुबह पुलिस को राजसमंद के बाहर एक वृद्ध की लाश मिली थी। इस वीडियो में शंभू रेगर खुद कह रहा है कि उसने मारा है और वो कल सरेंडर कर देगा लेकिन अब तक कातिल का कहीं कोई अता पता नहीं है। ना वो सामने आया है और ना ही पुलिस तक पहुंचा है।
संपादक की पसंद