1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने तोड़ा home quarantine का नियम, बिना मास्क मिला घुमते, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़

पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने तोड़ा home quarantine का नियम, बिना मास्क मिला घुमते, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 11:05 pm IST

इस शख्स की पत्नी को फोन किया गया तो उसने बताया कि ये उससे झगड़ा कर घर से बाहर निकल गया है। पुलिस ने हेल्थ डिपार्टमेंट के लोगों को वहां बुलाया। 

Kerala Man- India TV Hindi
पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने तोड़ा home quarantine का नियम, बिना मास्क मिला घुमते, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ Image Source : VIDEO GRAB

केरल के पत्तनमतिट्ठा शहर से आज एक चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई। यहां सेंट पीटर्स जंक्शन पर 47 साल का एक व्यक्ति home quarantine के नियमों को तोड़कर सड़क पर घूम रहा था। उसने मुंह पर मास्क भी नहीं पहना था। पुलिस ने देखा तो उसे रोक लिया, पूछताछ हुई तो पता चला कि 3 जुलाई को ये दुबई से लौटा था और इसे home quarantine में रहना था।

इस शख्स की पत्नी को फोन किया गया तो उसने बताया कि ये उससे झगड़ा कर घर से बाहर निकल गया है। पुलिस ने हेल्थ डिपार्टमेंट के लोगों को वहां बुलाया। PPE किट पहने कर्मचारी वहां पहुंचे, उसे पहनने को मास्क पहनने के लिए दिया गया और फिर उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ये शख्स उनके चंगुल से भाग निकला। हेल्थ केयर वर्कर और पुलिस ने बीच सड़क पर भागते हुए उसका पीछा किया और करीब आधे घण्टे के ड्रामे के बाद उसे धर दबोचा। बीच सड़क पर ही उसे स्ट्रेचर से बांधकर ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक 47 साल का ये व्यक्ति दुबई के रियाद से लौटा था और नियमों के मुताबिक इसे home quarantine में रहना था लेकिन ये बाहर घूम रहा था। हेल्थ डिपार्टमेंट के लोगों ने इसे समझाने की कोशिश की, लेकिन ये व्यक्ति कुछ भी सुनने और समझने को तैयार नहीं था। फिलहाल उसे instutional quarantine में भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत