1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानबी बंदोपाध्याय: देश की पहली ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल

मानबी बंदोपाध्याय: देश की पहली ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2015 12:12 pm IST,  Updated : May 27, 2015 12:16 pm IST

कोलकाता: यह अपने आप में पहला एसा मोका होगा जब लिंग भेद के भेदभाव से उपर उठ कर भारत में ही नहीं, दुनिया में किसी ट्रांसडेंडर को कॉलेज प्रिंसिपल बनाया जा रहा है। मानबी बंदोपाध्याय

मानबी बनीं देश की पहली...- India TV Hindi
मानबी बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल

कोलकाता: यह अपने आप में पहला एसा मोका होगा जब लिंग भेद के भेदभाव से उपर उठ कर भारत में ही नहीं, दुनिया में किसी ट्रांसडेंडर को कॉलेज प्रिंसिपल बनाया जा रहा है। मानबी बंदोपाध्याय को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर महिला कॉलेज का प्रिंसपिल बनाया गया है, वह 9 जून को कार्यभार संभालेंगी।

मानबी अभी विवेकानंद महाविद्यालय में असोसिएट प्रफेसर हैं और नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इस मामले पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रथा चटर्जी का कहना है, 'यह फैसला कॉलेज सर्विस कमिशन द्वारा लिया गया है। हमने फैसले में कोई दखल नहीं दिया, वे हमारे खुले विचारों को जानते हैं। मैं इस फैसले से खुश हूं।' कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैनऔर तकनीकी शिक्षा मंत्री उज्जवल विश्वास का कहना है कि हमें एक शख्सियत की जरूरत थी जो कॉलेज को सही ढ़ंग से चला सके।

मानबी मंगलवार को कॉलेज भी पहुंची तो उनके साथ उनका गौद लिया हुआ बेटा देवाशीष और एक ट्रांसजेंडर दोस्त ज्योति सामंता थी।  मानबी के सहकर्मी और स्टूडेंट्स भी बेहद उत्साहित हैं। कॉलेज में ही भूगोल की प्रसेफर जयश्री मंडल कहती हैं, 'उन्होंने जीवन में बहुत चुनौतियां झेली हैं। मानबी जी बहुत सारे लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में कॉलेज और छात्र खूब तरक्की करेंगें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत