1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मडंला: नर्मदा नदी में पलटी नाव, पांच लापता लोगों की तलाश जारी

मडंला: नर्मदा नदी में पलटी नाव, पांच लापता लोगों की तलाश जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 04:58 pm IST

मध्यप्रदेश के मण्डला जिले में नारायणगंज के निकट नर्मदा नदी में बृहस्पतिवार सुबह एक नाव के पलट जाने से पांच लोग लापता हो गये हैं।

5 missing in boat collapse- India TV Hindi
5 missing in boat collapse

मंडला, मध्यप्रदेश के मण्डला जिले में नारायणगंज के निकट नर्मदा नदी में बृहस्पतिवार सुबह एक नाव के पलट जाने से पांच लोग लापता हो गये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आर आर एस परिहार बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर नारायणगंज कस्बे के पास नर्मदा नदी को पार करने के दौरान नाव पलट गयी। नाव में कुल 15 लोग सवार थे। इनमें से दस लोग दूसरी नाव को पकड़कर और नदी को तैर कर बाहर आ गये। जबकि चार महिलाएं और आठ वर्षीय एक बालक समेत पांच का कोई पता नहीं चला।   

उन्होंने बताया कि नाव में सवार सभी लोग सिवनी जिले के बखारी घाट से मंडला जिले के गोहगांव घाट आ रहे थे। नाव दुर्घटना के खबर मिलते ही विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, अपर कलेक्टर मीना मसराम तथा पुलिस अधिकारी आपदा प्रबंधन की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। राहत दल नदी में लापता लोगों की खोज में जुटा हुआ है। फिलहाल नदी में डूबे लोगों की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत