1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अर्थव्यवस्था की हालत पर बोले मनमोहन, कहा- मोदी सरकार का कुप्रबंधन है मंदी की वजह

अर्थव्यवस्था की हालत पर बोले मनमोहन, कहा- मोदी सरकार का कुप्रबंधन है मंदी की वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2019 10:49 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 11:06 am IST

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आज अर्थव्यवस्था की हालत बेहद चिंताजनक है।

Manmohan Singh- India TV Hindi
अर्थव्यवस्था पर बोले मनमोहन, कहा- मोदी सरकार का कुप्रबंधन है मंदी की वजह Image Source : FILE

नई दिल्लीपूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आज अर्थव्यवस्था की हालत बेहद चिंताजनक है।  पहली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि हम लंबे समय तक बने रहने वाली आर्थिक नरमी के दौर में हैं।। भारत में बहुत तेज गति से बढ़ने की क्षमता है लेकिन मोदी सरकार का कुप्रबंधन इस मंदी की वजह है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि यह विशेष रूप से चिंताजनक है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 0.6% से कम हो रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी जैसे फैसलों से नहीं उभर पाई है।”

उन्होंने ये भी कहा, “भारत इस रास्ते को जारी रखने का जोखिम नहीं उठा सकता। इसलिए, मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो प्रतिशोध की राजनीति को भूलकर सभी मानवीय आवाजों की सुने, जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत