1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा के CM मनोहर पर्रिकर की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोवा के CM मनोहर पर्रिकर की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती कराया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2018 11:29 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 11:29 pm IST

मनोहर पर्रिकर को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे...

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज यहां बेचैनी की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे।

पर्रिकर को 22 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें वहां अग्नाशय संबंधी दिक्कतों के कारण भर्ती कराया गया था। मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया था।

संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

राणे ने कहा, ‘‘हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत