1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2015 04:52 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 04:52 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने यात्रियों को उतारकर एक बस में आग लगा दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि जिले के कटेकल्याण पुलिस थाना

छत्तीसगढ़: नक्सलियों...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने यात्रियों को उतारकर एक बस में आग लगा दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि जिले के कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाटम गांव के करीब नक्सलियों ने सरकारी जन सुविधा एक्सप्रेस बस को आग लगा दी है।

कश्यप ने बताया कि आज कटेकल्याण से दंतेवाड़ा के लिए बस रवाना हुई थी। बस जब गाटम गांव के करीब पहुंची तब लगभग दो दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने बस को घेर लिया और यात्रियों को नीचे उतारने के बाद बस में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और यात्रियों को वहां से निकालने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस दल ने मामला दर्ज कर लिया है व घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस दल ने एक बड़ी कार्रवाई कर सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में चार महिला नक्सलियों को मार गिराया था। इस घटना में नक्सली कमांडर के घायल होने की सूचना है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार पुलिस कार्रवाई से परेशान नक्सली अब यात्री बसों को आग लगाने तथा सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी कार्रवाई कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत