घाटमपुर: ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ फिल्म तो आपने देखी ही होगी जिसमें बीवी और गैंगस्टर छुप-छुपकर इश्क के पेंच लड़ाया करते थे पर साहेब को जब इसकी खबर मिली तो गैंगस्टर का अस्तित्व मानो खत्म। असल जिंदगी में भी एक कुछ ऐसा ही देखने को मिला घाटमपुर क्षेत्र में। बस फर्क इतना था कि साहेब लड़की के ससुर थे जिन्होंने अपनी बहू की करतूत के पता चलने पर उस गैगस्टर की खूब पिटाई की।
घटना है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की जहां युवती की शादी गजनेर रोड स्थित गांव में हुई थी। युवती का राजपुर क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो पेशे से एक ट्रक चालक है। युवती का पति गुजरात में मजदूरी करता है और इस बात का फायदा उठाकार प्रेमी अक्सर युवती से मिलने उसके ससुराल आता था।
पिछले सोमवार दोपहर प्रेमी फिर युवती के घर पहुंचा लेकिन इस बार वो पड़ोसी के लोगों की नज़रों में चढ़ गया। पड़ोसियों ने इसकी खबर युवती के सास-ससुर को दे दी।
वह दूसरे मकान में रहती हैं और शक होने पर उसने युवक को छिपाने के लिए कोठरी के भीतर रखे बक्से में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
ससुर मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बेटे के घर पहुंचे और युवक के घर आने के बारे में पूछताछ की तो बहू ने साफ इंकार कर दिया।
इस पर लोगों ने तलाशी ली और रजाई-गद्दे का बक्सा खुलवाया तो युवक अर्ध बेहोशी की हालत में लेटा मिला। लोगों ने युवक की पहले तो कायदे से खातिरदारी की फिर उसे घाटमपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।