1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुपवाड़ा: शहीद अशरफ मीर के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

कुपवाड़ा: शहीद अशरफ मीर के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 05:34 pm IST

कुपवाड़ा में आज शहीद अशरफ मीर की अंतिम यात्रा हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। भारतीय सेना के JCO अशरफ मीर जम्मू के सुंजवान कैंप पर हुए हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

Shaheed ashraf meer- India TV Hindi
Shaheed ashraf meer

श्रीनगर: कुपवाड़ा में आज शहीद अशरफ मीर की अंतिम यात्रा हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। भारतीय सेना के JCO अशरफ मीर जम्मू के सुंजवान कैंप पर हुए हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। आज जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके गृह नगर कुपवाड़ा पहुंचा, हजारों की तादाद में लोग जमा हो गए। शहीद अशरफ मीर की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और 'शहीद अशरफ मीर अमर रहें' के नारे लगाए। वहीं अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सेना की जय के भी नारे लगाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत