1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीद का सपना पत्नी ने किया पूरा, सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगी गौरी

शहीद का सपना पत्नी ने किया पूरा, सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगी गौरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 10:12 am IST,  Updated : Feb 28, 2019 10:12 am IST

गौरी ने सेना में शामिल होने के लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानि एसएसबी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में विधवा कैटेगरी से सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में अप्लाई किया और दूसरे अटेम्प्ट में 16 कैंडिडेट्स को पीछे छोड़ कर इस एग्जाम में टॉप किया।

शहीद का सपना पत्नी ने किया पूरा, सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगी गौरी- India TV Hindi
शहीद का सपना पत्नी ने किया पूरा, सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगी गौरी

नई दिल्ली: पति की अधूरी रह गई देश सेवा को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जी-जान लगा दी और अब सेना में शामिल होकर शहीद पति के सपनों को खुद पूरा करेंगी। 2017 में शहीद हुए मेजर प्रसाद महादिक की पत्नी गौरी महादिक अब सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेंगी। पेशे से वकील गौरी महादिक ने अपने पति की शहादत के बाद नौकरी छोड़ दी थी।

Related Stories

गौरी ने सेना में शामिल होने के लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानि एसएसबी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में विधवा कैटेगरी से सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में अप्लाई किया और दूसरे अटेम्प्ट में 16 कैंडिडेट्स को पीछे छोड़ कर इस एग्जाम में टॉप किया। चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में अप्रैल से उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी।

49 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गौरी मार्च 2020 में सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होंगी। गौरी मुंबई से सटे विरार इलाके में अपने ससुराल में रहती हैं। उनके पति मेजर महादिक दिसंबर 2017 में कैंप में आग लगने से शहीद हो गए थे। महादिक तब अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा के पास कैंप में तैनात थे। 

मेजर प्रसाद महादिक ने 2012 में आर्मी ज्वाइन की थी। वो बिहार रेजिमेंट की सातवीं बटालियन में तैनात थे। नए भारत में सीमा पर जब कोई जांबाज शहीद होता है तो उसके अपने और पूरा देश जज्बे को सलाम करता है लेकिन उनकी देश सेवा के अधूरे सपनों को पूरा करने का सबसे शानदार उदाहरण हैं गौरी महादिक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत